नई दिल्ली, मार्च 5 -- आगामी 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली में देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर (पिंक लाइन) शुरु होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को दो कॉरिडोर का उद्घाटन एवं तीन कॉरिडोर का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें मजलिस पार्क से बाबरपुर तक पिंक लाइन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक तक मैजेंटा मेट्रो लाइन कॉरिडोर शामिल है। पिंक लाइन के विस्तार से इसकी लंबाई लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी। जानकारी के अनुसार दिल्ली में मेट्रो के पिंक एवं मैजेंटा लाइन का विस्तार चौथे फेज में किया जा रहा है। मजलिस पार्क से शिव विहार तक पिंक लाइन का विस्तार कार्य पूरा हो चुका है। इस विस्तार के साथ ही पिंक लाइन दिल्ली में रिंग नेटवर्क बना चुकी है। वहीं बॉटनिकल गार्डन से आरके आश्रम स्टेशन तक मैजेंटा मेट्रो लाइन का विस्तार कार्य चल रहा...