बुलंदशहर, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को टांडा स्टेडियम में खेल एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, युवा मंडल सदस्यों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित की गईं। वहीं टीम भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा और आंगनवाड़ी की महिलाओं के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता भी कराई गई।100 मीटर दौड़ (अंडर-13 वर्ग) में सोनाक्षी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और गरिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ (13-18 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.