हरिद्वार, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को ज्वालापुर कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर और सहयोगी स्टाफ ने महिला कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए उत्साहवर्धन किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वे अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ कठिन परिस्थिति में भी पूरी निष्ठा के साथ ड्यूटी कर रही हैं। सम्मान पाने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ उपनिरीक्षक का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.