अररिया, मार्च 8 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जोगबनी में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रम की तैयारी एवं इसे सफल बनाने के लिए शनिवार को जोगबनी स्थित एसएसबी कैंप में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और इसे सफल बनाने को लेकर अधिकारियों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि महिला दिवस के मौके पर कई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत बीपी गेट जोगबनी से जोगबनी थाना तक जागरूकता साइकिल रैली से होगी, वही कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नगरवासी भी शामिल हो सकेंगे । इसके बाद योगा कार्यक्रम, महिलाओं के पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम, खान-पान को लेकर चिकित्सकीय सलाह तथा महिला उत्थान को लेकर मॉडल गांव बघुआ स्थित बाबा बागेश्वर नाथ धाम मंदिर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.