सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता प्रेक्षागृह में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से लगभग 300 जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाने तथा उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करना था। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं स्थानीय उद्यम के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो जीविका दीदियों को सम्मानित किया गया । बलुआ हाट बाजार, सिमरी बख्तियारपुर की वीणा देवी तथा नवहट्टा मुरादपुर की ललिता देवी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । यह सम्मान उप विकास आयुक्त गौरव कुमार द्वारा प्रदान किया गया । कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.