कौशाम्बी, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चरवा थाने में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थाने पहुंची पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सिंह और उप निरीक्षक पूनम कबीर ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं। कई महिलाओं ने घरेलू विवाद, उत्पीड़न और अन्य सामाजिक समस्याओं से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। पुलिस अधिकारियों ने प्रत्येक मामले को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उप निरीक्षक पूनम कबीर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न होने पर बेझिझक पुलिस से संपर्क करें। पु...