हजारीबाग, मार्च 9 -- महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हजारीबाग। निज प्रतिनिधिअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड सेवा मंडल संस्था ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसका मुख्य विषय महिलाओं की समाज में उपलब्धियां था। संस्था के सचिव सुबोध कुमार ओझा ने कहा की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सिर्फ एक दिन ही नहीं बल्कि नारी शक्ति, समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है । उन्होंने कहा कि महिलाओं की उपलब्धियां पूरे विश्व में पुरुषों से कम नहीं है। सरिता देवी ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिला पुरुष से पीछे नहीं है बल्कि आज देश की महिला शिक्षा, विज्ञान व देश की रक्षा व्यवस्था आदि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस मौके पर चंदन सिंह, संजय ओझा,अजय कुमार, आकाश प्रजापति, सुखदेव महतो, सरिता देवी, कविता देवी,जागृति कुमारी,अमृता कुमारी आदि मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.