देहरादून, मार्च 8 -- देहरादून। आम आदमी पार्टी ने महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाने पर प्रदेश सरकार को घेरा है। आप के प्रदेश समन्वय सदस्य शरद जैन ने कहा कि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर महिलाओं को सिर्फ निराशा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सशक्तिकरण का दिखावा कर रही है, जबकि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जैन ने गैस की बढ़ी कीमतें तुरंत वापस लेने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर पार्टी उग्र आंदोलन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...