वाराणसी, मार्च 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अस्मिता लीग के तहत आधी आबादी के लिए दौड़ प्रतियोगिता कराई जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में साई के उप निदेशक शुभ्रांशु द्विवेदी, जिला युवा कल्याण अधिकारी यतेंद्र सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम ने दी।बताया कि विशेष दिवस पर जिला स्तरीय 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की रेस कराई जाएगी। रेस के लिए अंडर-13, 13 से 18 आयु वर्ग और 18 साल से अधिक आयु वर्ग की युवतियां, महिलाएं भाग सकती हैं। एक प्रतिभागी किसी भी एक स्पर्धा में ही हिस्सा ले सकेगी, ताकि हर प्रतिभागी को मौका मिले। माई भारत पोर्टल पर जाकर पंजीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा आठ मार्च को यानी महिला दिवस के दिन आयोजन स्थल सिगरा स्पोर्ट्स कॉ...