हजारीबाग, मार्च 9 -- महिला दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग हमारे प्रतिनिधिमेरा युवा भारत के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अस्मिता पहल के अंतर्गत जिला स्तरीय खेल कार्यक्रम का आयोजन हजारीबाग स्टेडियम मे किया गया। नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर अरविंद राणा ने कहा कि भारत सरकार खेल मंत्रालय के इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान वसुधा कल्याण फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के समाज में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान को दर्शाते हुए एक विशेष फैशन शो प्रस्तुत किया। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए मनोरंजक गतिविधियों सहित अन्य खेलों का भी आयोजन किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्...