लातेहार, मार्च 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में खिलाड़ियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव सह प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि यह दिन महिलाओं की अदम्य शक्ति, संकल्प और संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ी अपने खेल से समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए अन्य बेटियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत कर देश और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.