रांची, मार्च 11 -- बेड़ो,प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेड़ो के फादिलमरचा गांव की कृषि उद्यमी पिंकी कुमारी को उनके कार्यों के लिए शी इन्स्पायर मेगजीन ने वीमेन ऑफ सब्सटेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित यह सम्मान उन्हें ग्रामीण कृषि में नवाचार, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दिया गया। रांची विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर पिंकी अपने प्रयासों से स्थानीय किसानों के बीच नई कृषि तकनीकों के प्रयोग के लिए लोकप्रिय हैं। पिंकी अपने क्षेत्र में पॉलीहाउस आधारित खेती और नर्सरी मॉडल के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से परिचित करा रही हैं। उनके फार्म पर ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग और संरक्षित खेती जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया जाता है। जहां आसपास के किसान आकर इन तरीकों को सीखते हैं। वह जैविक खेती को भी बढ़ाव...