कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर दक्षिण। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हेमा अखिल भारतीय महिला शक्ति एसोसिएशन भारत के मुख्य कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर संरक्षिका उर्मिला सचान और संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा अनिल पटेल का पदाधिकारियों ने सम्मान किया। कार्यक्रम संयोजक युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिव्यता वाजपेई का भी स्वागत हुआ। संगठन में सक्रिय पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं। रंजना शुक्ला को जिला अध्यक्ष (पूर्व) कानपुर, कुसुम सचान को मंडल अध्यक्ष, कविता कुशवाहा को जिला अध्यक्ष ओबीसी मंच और पिंकी यादव को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहित्यिक सांस्कृतिक मंच बनाया गया। कार्यक्रम में प्रीति मिश्रा, रेनू सैनी, शीला त्रिवेदी, गीता सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...