गोंडा, मार्च 8 -- गोंडा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुजेहना ब्लॉक में डीएम प्रियंका निरंजन ने सिद्ध दात्री लाइब्रेरी एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एआई लैब का लोकार्पण किया। साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। महिला दिवस पर ब्लॉक में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, बाल विकास विभाग की ओर से तमाम जानकारियों से ओत-प्रोत स्टाल लगाया गया था। रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्य कार्यक्रम मुजेहना ब्लॉक पर आयोजित किया गया जहां पर शिक्षा विभाग की ओर तमाम ज्ञानवर्धक जानकारी से युक्त उच्च प्राथमिक विद्यालय बेसहूपुर, प्राथमिक विद्यालय कंसड़ा, त्रिभुवन नगर ग्रिंट, साधना आईटीआई की ओर से स्कूली बच्चों की ओर प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।बतौर मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन...