मधुबनी, मार्च 8 -- मधुबनी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन नगर भवन, में किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत पोल स्टार स्कूल, रीजनल सेकेंडरी स्कूल एवं डॉन बॉस्को स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वही मटका फोड़, म्यूजिकल चेयर, बॉल थ्रो, गायन-नृत्य सहित अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में कंचन कुमारी (उद्यमी) ने सैनिटरी पैड निर्माण से संबंधित अपने अनुभवों को विस्तारपूर्वक साझा किया तथा अपने उद्यम की यात्रा के बारे में जानकारी दी। वहीं उद्यमी...