मुरादाबाद, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में साहस वेलफेयर सोसाइटी की ओर से थाने में महिला एसएचओ वंदना सिंह एवं प्रथमा बैंक की चीफ मैनेजर अंजलि सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा थाने की समस्त महिला टीम को भी महिला दिवस पर गिफ्ट दिये गए। डॉ. लता चंद्रा, ममता गर्ग, इंदु खन्ना, कामिनी अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, सुगंध कपूर, दीपाली मेहरोत्रा, दिनेश चंद्रा एवं मुकुल अग्रवाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...