औरैया, मार्च 8 -- औरैया, संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद के स्वास्थ्य विभाग में आयुष्मान योजना के अंतर्गत जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की, जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला क्रियान्वयन इकाई से डॉ. ज्योतेंद्र कुमार मिश्रा, विपिन कुमार और दिलीप कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई और आयुष्मान योजना के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकाली गई। ब्लॉक स्तर पर भी चिकित्सा अधीक्षकों के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की गई। साथ ही आयुष्मान योजना के त...