गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में जागो फाउंडेशन एवं नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 महिलाओं और लड़कियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्रालय, जीआईसी भारत सरकार की स्वतंत्र निदेशक एवं गिरिडीह कॉलेज की प्रो. विनीता कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी तथा नगर निगम गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य किरण वर्मा, बाल कल्याण समिति गिरिडीह की सदस्य चिंता कुमारी, जिला बाल संरक्षण इकाई की काउंसलर नीलम कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वयक सुनीता कुमारी, जिला बाल संरक्षण ...