आगरा, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को मंगदपुर गांव की बेटी व यूपी पुलिस में आरक्षी श्रेया सिंह को वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) द्वारा लखनऊ स्थित पुलिस महानिदेशक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से 507 बेटियों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 12 प्रतिभाशाली बेटियों का चयन सम्मान के लिए किया गया। इन्हीं में मंगदपुर गांव की होनहार खिलाड़ी श्रेया सिंह भी शामिल रहीं। श्रेया पिछले तीन वर्षों से विशुन मार्शल आर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। श्रेया ने कोलंबो (श्रीलंका) में अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। श्रेया विशुन मिश्र से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...