गिरडीह, मार्च 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के घाघरा साइंस कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के तहत 10 से 13 मार्च तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डा हेमंती महतो एवं सशक्त महिला संस्थान के सचिव पुष्पा शक्ति उपस्थित थीं। आइक्यूएसी और सांस्कृतिक विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें क्विज, पोस्टर मेकिंग, वाद विवाद प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय और कहकशा प्रवीण तृतीय, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी प्रथम, ऋषभ कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार तृतीय और भाषण प्रतियोगिता में ऋषभ कुमार प्रथम, खुशी कुमा...