मुंगेर, मार्च 9 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निशा ओंकार कला कुंज, मुंगेर की ओर से रविवार को निदेशक रितेश मिश्रा के निर्देशन में कलाकारों द्वारा सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटकों का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण नाटक ऑपरेशन सिंदूर और मां मुझे भी जीने दो प्रस्तुत किए गए, जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा। नाटक मां मुझे भी जीने दो, के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि, बेटियों को गर्भ में मारना एक गंभीर सामाजिक अपराध है। बेटियों को भी इस दुनिया में जन्म लेने, जीने, शिक्षा प्राप्त करने और समाज व देश में अपनी पहचान बनाने का पूरा अधिकार है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर नाटक के जरिए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।नाटकों के दौरान कलाकारों ने ...