सीतापुर, मार्च 13 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां ब्लॉक के सुखावां कला ग्राम पंचायत में एचसीएल फाउंडेशन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस में महिला किसानों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन तथा संकुल स्तरीय समिति से लगभग तीन सौ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इसकी अध्यक्षता एचसीएल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कमलेश कुमार ने की। गुलशन तिवारी ब्लॉक मिशन प्रबंधक ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय रखने और समूह के माध्यम से आजीविका बढ़ाने के विभिन्न अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...