हजारीबाग, मार्च 10 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर सोमवार को दूधमटिया वन परिसर में प्रदान संस्था द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख संतोष मंडल, थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार,, ममता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और कहा कि आज महिलाएं समाज और राष्ट्र निर्माण में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रही हैं।। समारोह में एमके पाठक, राजू यादव, कैलाशपति सिंह, महेश अग्रवाल, रीमा मिश्रा, लालमोहन महतो, कौलेश्वर कुमार ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...