बिजनौर, मार्च 9 -- बिजनौर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास खण्ड नूरपुर में मुख्य अतिथि आकांक्षा चौहान, ब्लॉक प्रमुख नूरपुर की उपस्थिति में महिलाओं के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को विकास खण्ड नूरपुर की समूह की महिलाओं द्वारा मुख्य अतिथि आकांक्षा चौहान, ब्लॉक प्रमुख नूरपुर तथा डा0 दिनेश पाल शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी नूरपुर का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात समूह की महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर, शेर-बकरी, खो-खो आदि खेलों का प्रदर्शन किया। जिसमें आकांक्षा चौहान, सोनम तथा सोनिका विजयी रही। जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आकांक्षा चौहान, ब्लॉक प्रमुख नूरपुर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वर्ष 2026 की थीम समानता से सशक्तीकरण, भविष्य की नींव जो कि महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.