वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जिले के परिषदीय स्कूलों में विविध आयोजन हुए। कई स्कूलों में छात्राओं को कमान सौंपी गई और उन्होंने स्कूल का विधिवत संचालन किया। सांस्कृतिक आयोजन हुए और महिलाओं के अधिकार-सम्मान पर चर्चा की गई। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय भिटारी में कक्षा-5 की छात्रा शिवांगी राव को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। शिवांगी विद्यालय की उत्कृष्ट छात्रा के साथ बाल संसद की अध्यक्ष भी है। सुबह प्रार्थना सभा के बाद विद्यालय प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार सिंह ने शिवांगी को लिखित रूप से विद्यालय का प्रभार सौंपा और दायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद शिवांगी ने मध्याह्न भोजन सहित सभी कक्षाओं का अवलोकन कर सुझाव भी दिये। इस दौरान रजनी...