मुरादाबाद, मार्च 7 -- निवेश में ऊंचे रिटर्न की दृष्टि से म्यूचुअल फंड को लेकर लोगों में बढ़ते रुझान के बीच महिला उद्यमी मिली सिक्का ने महिलाओं को इस क्षेत्र के माध्यम से सशक्त करने की मुहिम संभाली। मिली ने बताया कि मेरा लक्ष्य दस हजार महिलाओं को म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में लाकर आजीविका दिलाने का है। टीडीआई सिटी निवासी मिली ने ओम संचय सशक्त नारी मिशन के अंतर्गत अनूठा स्टार्टअप शुरू किया और सशक्त नारी शीर्षक के साथ अधिक से अधिक महिलाओं को म्यूचुअल फंड के माध्यम से ऊंचे रिटर्न का लाभ उठाने के लिए निवेश को जागरूक करने के साथ ही अन्य महिलाओं को इसके लिए प्रेरित करने के माध्यम से आजीविका कमाने के लिए प्रेरित करने की मुहिम आरंभ की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...