भभुआ, फरवरी 27 -- भभुआ नगर थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की कानूनी कार्रवाई भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महिला थाने की दारोगा चंद्रप्रभा ने बिजली मिस्त्री के खिलाफ पर्स से कान की लरी व पैसा चोरी कर लिए जाने की एफआईआर नगर थाना में दर्ज करायी है। मुकदमा में कहा गया हैं कि 24 फरवरी को अपने आवास में डेढ़ बजे अपने पर्स से कुछ पैसे निकालकर काले बैग में रख दी और ड्यूटी पर चली गई। उस समय बिजली मिस्त्री वार्ड 14 निवासी संतोष कुमार उनके कमरे में इन्वर्टर सेट कर रहा था। शाम में फोन कर बोला कि आप इन्वर्टर खराब है हम जा रहे हैं, दूसरे मिस्त्री से दिखा लीजियेगा। जब अगले दिन शादी में जाने के दौरान पर्स खोला तो उसमें जेवर व करीब 12 हजार रुपए नहीं थे। बिजली मिस्त्री उनकी अनुपस्थिति में चोरी की होगी। मुंशी ने मिस्त्री को फोन किया तो उसने अगले दिन आने की...