गाज़ियाबाद, दिसम्बर 20 -- मोदीनगर, संवाददाता। एंटी करप्शन मेरठ यूनिट की टीम ने शनिवार को मुरादनगर थाना परिसर से पिंक बूथ चौकी प्रभारी और सिपाही को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। महिला दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया। जिला हापुड़ के गांव खड़खड़ी निवासी रजनीश त्यागी के खिलाफ 12 अक्तूबर को मुरादनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसकी जांच पिंक बूथ प्रभारी दरोगा प्रिया सिंह कर रही थी। आरोप है कि रजनीश त्यागी से उनकी मां कुसूम त्यागी और पिता संजीव त्यागी का चार्जशीट से नाम निकालने के नाम पर दरोगा दो लाख रुपये की मांग कर रही थी। रुपये लेने की डील सिपाही शाहिद कर रहा था। काफी मिन्नतों के बाद 50 हजार रुपये में तय हुआ। रजनीश त्यागी ने रिश्वत मांगने की शिकायत मेरठ यूनिट के एंटी करप्शन विभाग में की। कृष्णापाल सिंह क...