देवरिया, जून 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। महिला थाने में पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की करने व महिला थानाध्यक्ष का मोबाइल तोड़ने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के गौतम चक मठिया की रहने वाली अंकिता गुप्ता ने एक शिकायत पत्र महिला थाने में दिया था। उसका भाई राजन गुप्ता रविवार की शाम महिला थाने में पहुंचा और महिला थानाध्यक्ष से तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगा। जब उन्होंने दोनों पक्षों की बात सुनने की बात कही तो वह आक्रोशित हो गया और महिला थानाध्यक्ष का मोबाइल तोड़ दिया। साथ ही बाहर निकल गया। पुलिस कर्मियों ने जब पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी उनके साथ भी धक्का-मुक्की किया। इस मामले में महिला थानाध्यक्ष पूनम यादव की तहरीर पर केस दर्ज किया ह...