संवाददाता, दिसम्बर 8 -- यूपी के अमेठी में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली रोड पर बनी रेलवे स्टेशन के करीब जायस की तरफ जा रही महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह की सरकारी जीप और सामने से गौरीगंज की तरफ आ रही बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। जबकि दोनों घायलों को जिला अस्पताल गौरीगंज से एम्स रायबरेली के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे उदवत सराय महेशा निवासी 20 वर्षीय अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र दीनदयाल बाइक से पूरे कालिका सराय महेशा निवासी 20 वर्षीय सत्रोहन पुत्र राजबहादुर और पूरे तहोवर निवासी 45 वर्षीय पप्पू पुत्र जमील खान के साथ पल्लेदारी करने गौरीगंज स्थित एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.