गौरीगंज, दिसम्बर 8 -- अमेठी। संवाददाता गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रायबरेली रोड पर बनी रेलवे स्टेशन के करीब जायस की तरफ जा रही महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह की सरकारी जीप और सामने से गौरीगंज की तरफ आ रही बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रायबरेली रेफर कर दिया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात जीप चालक के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे उदवत मजरे सराय महेशा निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र दीनदयाल सोवमार की सुबह लगभग 10 बजे बाइक से पूरे कालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.