पलामू, मार्च 8 -- अंतर-राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 में, सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और कार्य, थीम पर मनाया जा रहा है। 8 मार्च 2026 से अंतर-राष्ट्रीय महिला दिवस का 50वां साल अर्थात गोल्डन जुबली इयर शुरू हो रहा है। पलामू के लिए सुंदर संयोग है कि प्रमंडलीय आयुक्त, मेदिनीनगर की महापौर, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सदर अनुमंडलीय दंडाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिषद की अध्यक्ष, मेदिनीनगर सदर की प्रमुख आदि महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं पदस्थापित हैं और सक्रियता से अपनी दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। बावजूद इसके महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, कम पढ़ी महिलाओं को जॉब के अधिक अवसर देने की कमी महसूस की जा रही है। हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के क्रम में पलामू में शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत मह...