सोनभद्र, मार्च 7 -- दुद्धी। चैत्र नवरात्र और रमजान ईद के मद्देनजर महिला थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने की। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, शोभायात्रा और ईद की नमाज को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ ने कहा कि ईद की नमाज कैंपस के अंदर ही अदा की जाएगी। वहीं चैत्र नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास मांस की दुकानें बंद रहेंगी और शासन के निर्देशानुसार शस्त्र प्रदर्शन पर रोक रहेगी। इस मौके पर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...