सोनभद्र, मई 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में महिला थाना के पास आरसीसी कवर्ड नाला निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते आगामी 22 दिनों तक क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रशासन ने हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास प्राधिकरण योजना के अंतर्गत महिला थाना के समीप आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहेगा। प्रशासन की तरफ से जारी व्यवस्था के अनुसार हल्के वाहन कवर्ड स्थल से लगभग 100 मीटर पहले स्थित पुलिया से दाहिनी ओर मुड़कर हाइडिल मैदान से सटे कलवारी-खलियारी मार्ग का प्रयोग करेंगे। यह भी पढ़ें- इमरीती क...