सीतामढ़ी, जुलाई 4 -- शिवहर। महिला थाना से संबंधित एक मामले में जमानत देने के नाम पर पैसा वसूली करने के आरोप में महिला थानाध्यक्ष कल्याणी कुमारी को एसपी शैलेन्द्र सिंह ने निलंबित कर दिया है। साथ ही थाने के चालक गृहरक्षक राकेश कुमार सिंह को कर्तव्य से वंचित कर दिया है। वहीं महिला थाने के नए थानाध्यक्ष दरोगा सौरभ लता को बनाया गया है। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले के तरियानी थाने के चकसुरगाही निवासी सुजीत पासवान द्वारा एसपी के जनता दरबार में महिला थाना से संबंधित एक मामले में बेल देने के नाम पर थानाध्यक्ष एवं चालक गृहरक्षक राकेश कुमार सिंह पर पैसा वसूली करने का आरोप लगाया था। एसपी द्वारा इस मामले की जांच एसडीपीओ से कराई गई। जिसमें आरोप सही पाया गया।जांच प्रतिवेदन के आधार पर एसपी ने महिला थानाध्यक्ष कल्याणी...