भागलपुर, मार्च 2 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पुलिसिया पूछताछ में महिला ने सिर्फ इतना बताया कि एक लड़का उसे ब्राउन शुगर की डिलीवरी करता है। वह उसका नाम, पता नहीं जानती। पिछले वर्ष ललमटिया पुलिस ने इसी महिला के बेटे राजा चौधरी को 100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। जो जेल में बंद है। इसकी पुष्टि ललमटिया थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने की है। नाथनगर में तेजी से फैल रहा है सूखे नशे का कारोबार बता दें कि नाथनगर, मधुसूदनपुर और ललमटिया थाना क्षेत्र में इन दिनों सूखे नशे का कारोबार तेजी से अपना पांव पसार रहा है। नाथनगर के लगभग सभी इलाकों में बीएस खुलेआम बिकने लगा है। स्थानीय एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस धंधे में कम उम्र के युवा ज्यादातर संलिप्त होने लगे हैं। नवनिर्मित बायपास मार्ग को सेफ जोन मानकर इसकी तस्करी की ज...