कानपुर, मई 23 -- कानपुर, संवाददाता। दुष्कर्म पीड़िता ने मेडिकल करने वाली महिला डॉक्टर पर अभद्रता और लापरवाही का आरोप लगाकर सीएमओ हरिदत्त नेमी से शिकायत की है। उन्होंने पैनल से दोबारा मेडिकल कराने की मांग भी की। पीड़िता के अनुसार डॉक्टर की लापरवाही के कारण आरोपित पुलिसकर्मी को न्यायालय से जमानत मिल गई। शारदा नगर निवासी छात्रा ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण कर रहे आरक्षी योगेंद्र सिंह पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपित को जेल भेजा था। लेकिन, अब आरोपित को न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। इस मामले में शनिवार को पीड़िता ने सीएमओ हरिदत्त नेमी से मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाली महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत की है। पीड़िता ने दोबारा दो डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल कराने ...