प्रयागराज, अप्रैल 9 -- बेट-बहू के घर पुणे गई महिला डॉक्टर के मकान का ताला तोड़कर चोर सामान समेट ले गए। कर्नलगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। पुराना मम्फोर्डगंज निवासी डॉक्टर वंदना श्रीवास्तव की तहरीर के मुताबिक, वह 29 मार्च को अपने छोटे बेटे और बहू के साथ पुणे महाराष्ट्र गई थी। जबकि घर में सीसीटीवी कैमरा लगा है। उसी दिन शाम कैमरा अचानक बंद हो गया। डॉक्टर वंदना ने वाई-फाई वाले को फोन कर घर में ताला होने की वजह से बाहर से ही कैमरा चेक करने की बात कही। दो अप्रैल को जब वाई फाई चेक करने वाला युवक पहुंचा, तो मकान के गेट की कुंडी टूटी मिली। इसकी जानकारी होते ही डॉक्टर वंदना ने तत्काल कर्नलगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। पुणे से पांच अप्रैल को लौटीं तो मकान में सामान बिखरा था। आरोप है कि इनवर्टर बैटरी, पीतल और तांबे के बर्तन, टोटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.