शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। शहर की एक महिला डॉक्टर ने सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए लगातार मानहानि, धमकी और मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नवादा इंदेपुर निवासी डॉ. दीपिका अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका वैवाहिक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश में विपक्षी पक्ष से जुड़े राजीव शुक्ला, कुमकुम शुक्ला और अन्य सहयोगियों द्वारा सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और डिजिटल माध्यमों पर उनके खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी सामग्री प्रसारित की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध संबंधों का विरोध पर पत्नी की हत्या का प्रयास उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट और संदेशों के जरिए उनकी प्रतिष्ठा धूमिल कर...