महिला डॉक्टर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की एफआईआर
हमीरपुर, जून 26 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में देर रात मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि गुरुवार की सुबह 10.30 बजे से लेकर शाम 3.30 बजे तक मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा काटते हुए कार्रवाई की मांग की थी। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, ब्लड चढ़ाते समय मौतविशेष विवरण कस्बे में हाईवे पर संचालित एक निजी अस्पताल में बुधवार की शाम महोबा जनपद खन्ना निवासी कामता प्रसाद निषाद की 25 वर्षीय पत्नी संगीता का ऑपरेशन के जरिए प्रसव कराया गया था। संगीता ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। गुरुवार को संगीता की उस वक्त हालत बिगड़ गई, जब उसे ब्लड चढ़ाया जा रहा था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इससे मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.