महिला डॉक्टर के खाते से 1.30 लाख कटे
सीतामढ़ी, अगस्त 24 -- डुमरा। ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिले की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ. प्रतिमा आनंद के बैंक खाते से 1.31 लाख रुपये की निकासी हो गई। बताया गया है कि घर के एक बच्चे द्वारा मोबाइल पर ऑनलाइन गेम डाउनलोड किए जाने के बाद यह राशि गूगल पे के माध्यम से ऑटो-डेबिट के जरिए कटती रही। 5 अगस्त से 10 अगस्त के बीच कई किस्तों में खाते से रकम निकाली गई। डॉ. प्रतिमा आनंद को जब लगातार राशि कटने की जानकारी मिली तो उन्होंने अपने खाते की जांच कराई। इसके बाद मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई गई। प्राथमिकी के अनुसार, बच्चे ने मोबाइल में प्ले स्टोर से एक ऑनलाइन गेम डाउनलोड किया था। गेम से जुड़े इन-ऐप परचेज और ऑटो-पेमेंट फीचर के कारण खाते से बार-बार छोटी-छोटी राशि कटती रही, जो बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.