गौरीगंज, अप्रैल 17 -- अमेठी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा जिले में हवा हवाई साबित हो रहा है। जिला अस्पताल से लेकर कई सीएचसी और पीएचसी में महिला डॉक्टरों की तैनाती नहीं है। जिसके चलते आधी आबादी को इलाज के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार सिर्फ पत्राचार तक सीमित हैं। जिला अस्पताल को संचालित हुए पांच साल से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन आज तक किसी भी महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। सीएचसी व पीएचसी पर तैनात महिला डॉक्टरों की सप्ताह में दो से तीन दिन की ड्यूटी लगाकर काम चलाया जा रहा है। स्थिति यह है कि स्त्री तथा प्रसूति रोग व अन्य महिला संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आने वाली मरीजों को वापस लौटना पड़ता है या फिर मजबूरी में निजी नर्सिंग होम का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि सीएचसी ज...