बरेली, अगस्त 14 -- प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस और हॉकी प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम के चयन को जिला स्तरीय ट्रायल 17 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। टेनिस का ट्रायल शाम चार बजे और मंडलीय चयन ट्रायल 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे होगा। प्रदेश स्तरीय महिला टेनिस प्रतियोगिता 20 से 21 अगस्त तक अयोध्या में, जबकि हॉकी प्रतियोगिता 20 से 22 अगस्त तक अयोध्या में आयोजित होगी। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करना होगा। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: सिविल सर्विसेज के 31 अधिकारी-कर्मचारी मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...