ब्रिस्टल, जून 23 -- कप्तान मेली केर के फिरकी के जादू के बाद इजी शार्प के अर्धशतक से गत चैंपियन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को ब्रिस्टल में आईसीसी टी20 महिला विश्व कप के करो या मरो के ग्रुप दो मुकाबले में स्कॉटलैंड को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है। श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद टूर्नामेंट से जल्द बाहर होने का खतरा झेल रही न्यूजीलैंड की टीम ने 132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 रन तक तीन विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, शार्प (62 रन, 43 गेंद, आठ चौके, एक छक्का) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा ब्रूक हैलीडे (नाबाद 41, 38 गेंद, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी करके 18.2 ओवर में टीम का स्कोर चार विकेट पर 132 रन तक पहुंचाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत से न्यूजीलैंड की टीम चार मैच में द...