महिला टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तानी टीम की ट्रोलिंग शुरू, उनके ही पुरुष क्रिकेटर कह रहे भली-बुरी बातें
कराची, जून 22 -- महिला टी20 विश्व कप से पहले ही दौर में बाहर होने के बाद मैदान से बाहर की गतिविधियों के लिये पाकिस्तानी टीम और मुख्य कोच वहाब रियाज की जमकर आलोचना हो रही है । भारत, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद पाकिस्तान पहले दौर से ही बाहर हो गया था ।पाकिस्तान महिला टीम की जमकर हो रही है आलोचना टूर्नामेंट के दौरान टीम की तफरीह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आलोचना हो रही है । पुरूष टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान राशिद लतीफ ने कहा कि हर कोई महिला क्रिकेट का समर्थन करना चाहता है और करना भी चाहिये लेकिन पाकिस्तानी महिला क्रिकेट आगे बढ ही नहीं रहा है । उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा ,'' पाकिस्तान महिला टीम कई साल से खेल रही है और यह हैरानी की बात है कि आईसीसी टूर्नामेंटों में प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं है ।'' यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.