नई दिल्ली, जून 20 -- महिला टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। इस बार किसी बड़ी टीम ने नहीं बल्कि बांग्लादेश ने उन्हें 23 रनों की करारी शिकस्त दी है। साउथ हैंपटन में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान की टीम तीनों मुकाबले हारने के कारण बिना किसी अंक के अपने ग्रुप में यानी ग्रुप ए में पांचवें स्थान पर है। यह भी पढ़ें- भारत एक कठिन टीम है, हम इससे सीखेंगे, 3-0 से हारने के बाद क्या बोले AFG कप्तानबांग्लादेश ने पाकिस्तान को 124 रनों का लक्ष्य दिया शनिवार, 20 जून को खेले गए मैच में बांग्लादेश की महिला क्...