साउथम्पटन, जून 20 -- ऑस्ट्रेलिया ने विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी (74 रन) और एशले गार्डनर (58 रन) के अर्धशतकों की मदद से शनिवार को साउथहैंप्टन में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप मैच में नीदरलैंड को 98 रन से शिकस्त देकर तीसरी जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया तीन मैच में तीन जीत से छह अंक लेकर ग्रुप एक में शीर्ष पर है। भारत दो मैच में दो जीत से दूसरे स्थान पर है। वहीं ग्रुप के एक अन्य मैच में बांग्लादेश महिला टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान दो मैच में खाता नहीं खोल सका है। यह भी पढ़ें- महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने 23 रनों से दी करारी शिकस्तऑस्ट्रलिया के 219 के जवाब में 121 बना सकी नीदरलैंड ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद 'प्लेयर ऑफ द मैच' मूनी और गार्डनर के अर्धशतक तथा दोनों के बीच बी...