मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वसं। गोरखपुर में 30 से 31 मार्च तक आयोजित तीन मैच की शृंखला हेतु बिहार राज्य महिला टी-20 क्रिकेट एकेडमी की टीम घोषित कर दी गई है। एकेडमी के सचिव अवनीश नंदन प्रसाद ने बताया कि टीम में गंगा कुमारी (कप्तान), वर्षा कुमारी, सोनारिका श्रीवास्तव, तबिया उरूज, रागिनी कुमारी, मुस्कान परवीन, पूनम शर्मा, मीनाक्षी कुमारी, कंचन कुमारी, खुशी कुमारी, गुलाफ्शां, इशिता चौधरी, लक्ष्मी कुमारी, मोबशरा जबीन, विशाखा कुमारी, वंशिका कुमारी, अनामिका कुमारी, रंजना कुमारी एवं अनुष्का कुमारी शामिल हैं। अमन को कोच एवं आर्यन कुमार को मैनेजर बनाया गया है। टीम 29 मार्च को पोरबंदर एक्सप्रेस से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...