झांसी, जुलाई 16 -- झांसी। हजरत निजामुद्दीन से चलकर एर्नाकुलम जा रही मंगला लक्षदीप एक्सप्रेस में महिला टिकट परीक्षक (टीटीई) के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। चेकिंग के दौरान टिकट मांगने पर महिला यात्री आक्रोशित हो गई। उसने ईएफटी बुक छीन ली और टैब खींच दिया। यही नहीं विरोध करने पर टीटीई को हाथ मारने का प्रयास किया। उसके बाल पकड़कर खींच दिए। बुधवार इसका किसी ने वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं मामला सामने आते ही हड़कंप मच गया। हालांकि अन्य मुसाफिरों ने शांत कराया। घटना ग्वालियर स्टेशन की बताई जा रही है। झांसी जीआरपी ने शून्य रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- टिकट मांगने पर भड़की महिला यात्री, ट्रेन के अंदर टीटीई के बाल पकड़कर खींचे, बुक भी फाड़ डालीघटना का विवरण बुधवार को...