पटना, मई 22 -- बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई पॉलिसी आने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की है। सीएम ने कहा कि शिक्षिकाओं यानी महिला टीचर को उनके घर के पास के स्कूल में ही पोस्टिंग दी जाएगी। इसके अलावा, पुरुष शिक्षकों को भी नई पॉलिसी में राहत दी जाएगी। उन्हें भी अपने बगल के प्रखंड में ट्रांसफर का मौका मिलेगा। सीएम ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद यह ऐलान किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट के अलावा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत वरीय अधिकारी शामिल हुए। सीएम ने निर्देश दिया कि टीचर ट्रांसफर को अधिक पारदर्शी और आसान बनाया जाए। महिला शिक्षिकाओं को यथासंभव घर के पास पोस्टिंग दी जाए। उनका गृह जिले के गृह प्रखंड में गृह पंचायत के बगल के गांव के स्कूल में ट्रांसफर का किया जाए। साथ ही पुरुष शिक्षकों को गृह जिले...